DesiEditor

Cookie Policy

आख़िरी बदलाव: 14 अक्टूबर 2026। DesiEditor कोई विज्ञापन cookie नहीं लगाता, और analytics cookies सिर्फ़ आपकी हाँ पर। ये site आपके browser में जो कुछ रखती है, और क्यों — सब यहाँ है।

Cookies (सिर्फ़ login करने पर)

desi_session — DESI ID से 30 दिन तक login रखती है। desi_state — login के समय 10 मिनट की सुरक्षा जाँच। दोनों सिर्फ़ login के लिए हैं; login नहीं करते तो कोई cookie नहीं लगती।

Browser में रखी चीज़ें (cookies नहीं)

de_prefs — आपकी theme और अक्षरों का आकार। de_consent — cookies पर आपकी पसंद (हाँ/ना)। de_crop_color — crop box का रंग। de_handoff — homepage पर चुनी file, 2 मिनट तक, ताकि टूल उसे खोल सके। de_store — photo editing की recovery copy, 24 घंटे तक। de_rec — आपकी बनाई files, सिर्फ़ तब जब Settings में “Recent files” चालू करें, 24 घंटे तक। इनमें से कुछ भी आपके device से बाहर नहीं जाता।

Analytics

सिर्फ़ जब आप cookie box में “सब अनुमति दें” दबाते हैं (या Analytics चालू करते हैं), तब हम visits और कौन-से tools चलते हैं ये गिनने के लिए Google Analytics load करते हैं। तब ये _ga और _ga_R4V9R8G3F7 cookies (2 साल तक) लगाता है। “सिर्फ़ ज़रूरी” चुनने पर — या आपका browser Global Privacy Control भेजे तो — Google Analytics load ही नहीं होता। इसे आपकी files, file के नाम या text कभी नहीं मिलते। अपनी पसंद कभी भी बदलें: footer में Cookie settings, या Settings → गिनती। इसके अलावा, हमारा host Cloudflare, Cloudflare Web Analytics से page visits गिनता है: ये कोई cookie नहीं लगाता, आपकी पहचान (fingerprint) नहीं बनाता, दूसरी sites पर पीछा नहीं करता और आपकी files कभी नहीं देखता।

विज्ञापन

अभी कोई विज्ञापन नहीं है। Google AdSense जोड़ने पर विज्ञापन cookies लग सकती हैं; उससे पहले ये page बदलेंगे और जहाँ क़ानून कहता है वहाँ अनुमति लेंगे।

कैसे हटाएँ

Settings → Recent files → सब हटाएँ से saved files मिटती हैं। Browser में इस site का data साफ़ करने से ऊपर की हर चीज़ मिटती है। Logout करने से login cookie हटती है।

संपर्क

सवाल: hello@desitechnology.com