आपकी files आपके पास ही क्यों रहती हैं
ज़्यादातर online tools आपकी photo, signature या PDF अपने computer (server) पर भेजते हैं, वहाँ बदलते हैं और वापस भेजते हैं। आपका Aadhaar, marksheet और signature कुछ समय के लिए ही सही, किसी और की machine पर रहता है।
DesiEditor अलग कैसे है
यहाँ हर tool आपके अपने browser के अंदर चलता है। आपकी files आपके फ़ोन या computer पर ही पढ़ी और बदली जाती हैं और वहीं save होती हैं। वो हमें कभी upload नहीं होतीं — उन्हें लेने वाला कोई server है ही नहीं।
आप ख़ुद जाँच सकते हैं
कोई tool खोलें, page load होने दें, फिर internet बंद करें (flight mode) और tool चलाएँ। वो फिर भी चलेगा, क्योंकि कुछ भी कहीं भेजा नहीं जाता। Settings से आप DesiEditor को app की तरह install करके सभी tools offline के लिए save भी कर सकते हैं।
आपके device पर क्या रहता है
सिर्फ़ वो जो आप देख और control कर सकते हैं: आपकी settings, अधूरे काम की copy 24 घंटे तक ताकि refresh से काम न खोए, और — सिर्फ़ अगर आप चालू करें — आपकी हाल की files 24 घंटे तक। Settings में इन्हें मिटाने का button है। Cyber café के computer पर हाल की files बंद ही रखें।
हम क्या नहीं करते
हम आपकी files न पढ़ते हैं, न रखते हैं, न बेचते हैं। उनसे कोई AI नहीं सिखाया जाता। किसी परीक्षा के size हम बिना स्रोत दिखाए “official” नहीं बताएँगे; हमेशा अपने notice से मिलाएँ।
Ads और analytics
अगर site पर ads दिखें, तो ad networks हमारी Privacy Policy के अनुसार cookies इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर भी उन्हें आपकी files कभी नहीं मिलतीं, क्योंकि files आपके device से बाहर जाती ही नहीं।